
नावागढ़ में संचालित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) का उद्घाटन, कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
लातेहर:नवागढ़ क्षेत्र में कौशल विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक संचालित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) का उद्घाटन आज BPM आलोक कुमार, उप प्रमुख एवं CMTC के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामुदायिक सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर BPM आलोक कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र के लोगों के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन और सामुदायिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिससे वे अपने रोजगार के अवसर बढ़ा सकेंगे और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को नई दिशा मिलेगी तथा वे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगे।
CMTC के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि केंद्र में नियमित रूप से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित सीएलएफ अनीता देवी, लखिया देवी, बबीता, कविता, फूल कुमारी, प्रमिला, संजय यादव, पिंटू कुमार एवं गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने केंद्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।





