रांची में दो गुटों के बीच क्रिकेट खेल को लेकर हिंसक झड़प और फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : रांची के पंडरा ओपी इलाके में स्थित बैंक कॉलोनी में क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया।

छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। हैरानी की बात यह है कि इस झगड़े के दौरान गोलियां चलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में लोग बैंक कॉलोनी पहुंचे और आपस में लड़ने लगे। झगड़े के दौरान पत्थरबाजी भी हुई और फिर देखते ही देखते कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।

बैंक कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आधा दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, जिससे मारपीट हो गई। इसी झगड़े की वजह से गुरुवार को दोनों गुटों के बीच फिर से झगड़ा हुआ। सिटी एसपी ने बताया कि मारपीट और पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर गोलियां भी चलीं और मौके से कई खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी आरोपित को नहीं छोड़ा जायेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!