हुसैनाबाद : तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
Palamu : जपला–दंगवार सड़क पर नदियांई गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप वाहन को ज़ब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।




