नौडीहा बाजार-छत्तरपुर मुख्य पथ पर हुआ एचपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ
Palamu : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत कोरामी रबदा,नौडीहा बाजार मार्ग में मदन मोहन एचपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ युवा कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर उर्फ बंकू ने फीता कर किया। पंप के प्रोपराइटर गणेश सिंह, बैजनाथ साव व नवल किशोर ने वित मंत्री राधा कुमार किशोर के पुत्र प्रशांत किशोर को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि नौडीहा बाजार जैसे अति सुदूरवर्ती इलाके में नए प्रतिष्ठान के खुलने से बाजार की रौनक बढ़ रहा है। आज के 10 वर्ष पूर्व में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में तेल के लिए छतरपुर में मात्र एक पेट्रोल पंप की व्यवस्था थी जबकि देखते देखते नौडीहा बाजार में तीव्र गति में विकास हुआ है।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, संतोष कुमार पाठक,चंद्रभूषण सिंह, मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान,शंभू साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।



