देश में एक अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, पूछे जाएंगे 33 सवाल

New Delhi : एक अप्रैल से शुरू होने वाली देश की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 33 सवालों का ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार है. इसमें आपके घर की बनावट, परिवार के मुखिया की जानकारी और अनाज से लेकर गाड़ियों तक की लिस्ट मांगी गई है. खास बात यह है कि अब आप खुद ‘सेल्फ-एन्युमरेशन’ पोर्टल के जरिए ये जानकारियां सरकार तक पहुंचा सकते हैं. यह डेटा आने वाले दशक के लिए देश की नई योजनाओं और सुविधाओं का आधार बनेगा.

देश की 16वीं जनगणना अब केवल आबादी का आंकड़ा नहीं, बल्कि आपके रहन-सहन की पूरी ‘डिजिटल कुंडली’ होगी. सरकार द्वारा जारी 33 नए FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) बताते हैं कि इस बार आपके घर की बनावट, इस्तेमाल होने वाले अनाज और यहां तक कि आपके पास मौजूद गाड़ियों के प्रकार पर भी पैनी नजर होगी. एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस अभियान में पहली बार जनता को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भरने की बड़ी सुविधा दी गई है.

जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने एक और ऐतिहासिक और सामाजिक बदलाव वाला कदम उठाया है. सरकार ने पहले चरण की जनगणना के लिए 33 सवालों की लिस्ट (FAQs) जारी कर दी है. इसमें सबसे चौंकाने वाली और बड़ी बात ‘ल‍िव-इन रिलेशनशिप’ को लेकर कही गई है.

सरकार ने उन लोगों के लिए एक खास पोर्टल खोला है जो ‘सेल्फ-एन्युमरेशन’ का विकल्प चुनना चाहते हैं. यानी अब आप खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे. यह सुविधा जनगणना के दोनों चरणों ‘हाउसलिस्टिंग’ (HLO) और ‘जनसंख्या गणना’ के लिए उपलब्ध होगी. जनता की आसानी के लिए पोर्टल पर 33 अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की पूरी लिस्ट दी गई है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!