पाटन की महिला ने बेटे से हुए विवाद के बाद खाई ओवरडोज दवा, बिगड़ी हालात, अस्पताल में भर्ती
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी विजयमल की पत्नी अनीता देवी उम्र 45 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपने बेटे से झगड़ा कर ओवरडोज दवा का सेवन कर ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में महिला का बेहतर इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार महिला अनीता देवी का बेटा सुरिन्स कुमार घर में रखे समूह लोन का पैसा लेकर कहीं जा रहा था। इसी बीच मां बेटे में झगड़ा हो गया।जिसके बाद महिला अनीता देवी ओवरडोज दवा का सेवन ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र ,कुमार विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




