बनहरदी खनन परियोजना द्वारा निःशुल्क नेत्रजांच शिविर का हुआ आयोजन

लातेहार:बनहरदी कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सासंग के पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 110 ग्रामीणों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
यह शिविर ग्रामीण समुदाय में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।शिविर में कुल 110 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई। नेत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच के उपरांत लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, (नेत्र विशेषज्ञ), विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, मनीष देवदत्त एक्का (चिकित्सा अधिकारी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।यह नेत्र जांच शिविर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बनहरदी परियोजना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!