होलांग दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे एसपी कुमार गौरव, श्रद्धालुओं को दी दशहरा की शुभकामनाएं

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव होलांग स्थित दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर सभी को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने एसपी कुमार गौरव का माता रानी की चुनरी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

एसपी ने त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूजा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!