
सांसद वीडी राम ने सदन में उठाया Unmanned Railway Crossing का मुद्दा
Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर Unmanned Railway Crossing को बंद कर दिये जाने से एक ही गांव दो भागों में विभक्त हो गये है, जिसके कारण वहां के निवासियों को आवागमन में अनेकों प्रकार की कठिनाईयों से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।

श्री राम ने कहा कि उक्त स्थानों पर LHS/RUB/ROB बनाने से जनता को कठिनाईयों से निजात मिल सकेगी। वैसे स्थान निम्नलिखित हैः
(1) गढ़वा रोड़-गढ़वा खंड पर सोनपुरवा गॉव में कि0मी0 09/15-19ं
(2) नगर उटारी विढ़मगंज खंड पर अहिरपुरवा में कि0मी0 45/12-14
(3) बुढ़वापीपर चियॉकी-डालटनगंज खंड पर कि0मी0 281/1-3
(4) केचकी-चियॉकी खंड पर बखारी में कि0मी0 276/21-23
(5) मोम्मदगंज-कोसियारा सेक्शन में डाली के पास कि0मी0 352/35
(6) लहर बंजारी उटारी रोड़ के पास कि0मी0 337/5-7
(7) कजरात नवाडीह सेक्शन पर कि0मी0 377/5-7।
(8) बेगमपुर-मुहम्मदगंज सेक्शन पर कि0मी0 350/9-11
(9) सतबहिनी रेलवे स्टेशन एवं मोहम्मदगंज स्टेशन के बीच पिलर संख्या 340/33
(10) हैदरनगर में एल0सी0 नं0-50बी एवं 51सी के समीप।
(11) जपला एल0सी0 नं0-43 जपला ग्रीड के समीप आगमन हेतु रास्ता रेलवे के द्वारा बंद किया गया है।
माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से रेल मंत्री जी से अनुरोध है कि जनता को आवगमन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए उपरोक्त स्थानों पर LHS/RUB/ROB बनाने की कृपा की जाय। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।




