
बारियातू प्रखंड कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित,10 रक्तवीरो ने की रक्तदान

बारियातू:जिला स्वास्थ्य समिति, लातेहार के तत्वावधान में एएमपीएल फाउंडेशन के बैनर तले बारियातु प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया .अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य
उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इस आयोजित शिविर में प्रखंड और अंचल कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू एवं उपाध्यक्ष लाल आशिष नाथ शाहदेव ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर चिकित्सकीय सलाह लेकर रक्तदान अवश्य करें। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी थीं। रक्तदान से पूर्व सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।इस दौरान कुल 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वालों में राजेन्द्र गंझू, लाल आशिष नाथ शाहदेव, बीएफटी धीरज राणा, अंचल कर्मी राकेश कुमार, प्रखंड लिपिक अनिल उरांव, ऑपरेटर सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार एवं गणेश राम सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर रक्तदान वाहन के साथ प्रमिला कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुशीला टोप्पो, बसंती कुमारी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।






