चैनपुर : सड़क दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत, बहन के घर से लौट रहा था युवक
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव निवासी विनय विश्वकर्मा के पुत्र अमरेश कुमार विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अमरेश शनिवार की रात करीब 7:00 बजे बाइक पर सवार होकर अपने बहन के घर गढ़वा जिले के ओबरा गांव गया था। बहन के घर एक घंटा रुकने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर हरिणामाड़ लौट रहा था।

इसी बीच रास्ते में कितासोती गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अमरेश विश्वकर्मा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




