
लातेहार में वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज में एकता व विकास पर जोर
लातेहार:जिले के माको में पासवान समाज के द्वारा वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बैजनाथ राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
बैधनाथ राम ने वीर बाबा चौहरमल के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैजनाथ राम ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने आदर्शों और संघर्षों के बल पर समाज में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक करना और उसे विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।वहीं लातेहार पासवान समाज के अध्यक्ष ददन पासवान ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल के आदर्शों को अपनाकर समाज में एक नई सोच विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी लोग मिलजुलकर एकता के साथ कार्य करें, यही उनका लक्ष्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज को जागरूक करना और एकजुट करना उनकी प्राथमिकता है।इस मौके पर पलामू वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, महासचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष विनय पासवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही लातेहार समिति के कोषाध्यक्ष लखन पासवान, सचिव ओमप्रकाश पासवान, संरक्षक राधिका पासवान समेत अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीर बाबा चौहरमल के आदर्शों पर चलने और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प





