मेदिनीनगर में हिंदू मिलन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को
Palamu : शहर के विष्णु मंदिर प्रांगण में आगामी 12 अप्रैल को मेदिनीनगर में आयोजित होने वाली “हिंदू सम्मेलन” के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को संध्या 4 बजे शिवाजी मैदान, मेदिनीनगर में किया जाएगा।
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू सम्मेलन समिति की घोषणा की गई। साथ ही सम्मेलन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मीडिया को दी गई। समिति ने बताया कि यह आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
सम्मेलन में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक कला एवं विरासत का प्रदर्शन तथा समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार मुख्य आकर्षण होंगे। विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के संयोजक ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है, और एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। यह सम्मेलन उसी भावना को सशक्त करने का प्रयास है। उपाध्यक्ष सोनू नामधारी जी ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर के कार्यक्रम को सफल बनाना है।
सचिव कुमार गौरव ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य ही सकल हिन्दू समाज को एकजुटता करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के संयोजक – सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष – सोनू नामधारी, विकाश सिंह, रौशन चौरसिया, आशीष भारद्वाज, सचिव – कुमार गौरव, प्रचार प्रमुख – रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कोषाध्यक्ष – विकाश तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जयसवाल, अनामिका सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, वहीं मीडिया से अनुरोध किया है कि इस सकारात्मक पहल को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल हो सके।





