अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल, एक भागने में रहा सफल
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि दिनांक 5 अप्रैल को समय करीब 10:00 बजे रात्रि में शहर थाना के गश्ति पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आपराधिक प्रवृति के लोग घटना करने के उद्देश्य से अवैध हथियार और गोली के साथ सदर अस्पताल के आस-पास एक जगह जमा हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन के लिए जब गश्ति पार्टी टाईगर जवान के साथ सदर अस्पताल के पास पहुँची तो पुलिस गाड़ी को आता देख दो युवक भागने लगे जिसमें एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया गया।पकड़े गये युवक से पुछताछ करने पर अपना नाम-पता सूमित चंद्रवशी उम्र करीब 28 वर्ष, पिता अशोक राम पता-नवाहाता भट्ठी मोहल्ला थाना शहर बतलाया। जिसके बदन की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक भुरे रंग का पिस्टल और 7.56 एमएम 06 राउण्ड जिंदा गोली एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। दुसरा व्यक्ति राजा चंद्रवंशी जो भागने में सफल रहा, उसके मोबाईल को घटना स्थल के पास से जप्त किया गया।अग्रत्तर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पकड़े गये युवक सुमित चंद्रवंशी एवं भागने वाले व्यक्ति राजा चंद्रवंशी उर्फ पिता-शैलेन्द्र चंद्रवंशी पता सेमाटोड़ थाना चैनपुर के विरूद्ध शहर थाना काण्ड सं0-122/26 दिनांक 5.4.2026 धारा-25 (1-B)/a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पताः सुमित चंद्रवशी उम्र करीब 28 वर्ष, पिता अशोक राम पता-नवाहाता भठ्ठी मोहल्ला थाना शहर का निवासी है। राजा चंद्रवंशी के पास से पुलिस ने
(2) एक भुरे रंग का पिस्टल और 7.56 एमएम 06 राउण्ड जिंदा गोली,(1) दो एण्ड्रॉयड मोबाईल,(3) एक मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर-JH03 AH 8036 जब्त किया है।

छापामारी अभियान में
शहर थाना के एसआई दिपक कुमार सिंह,पुलिस जवान रामजतन सिंह,संजीव कुमार मल्लिक, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह,इसरार अहमद,रोहित कुमार,अनिल पासवान शामिल थे।
सुमित चंद्रवंशी का आपराधिक इतिहास
1 शहर थाना काण्ड सं0 309/19 दिनांक 9.8.2019 धारा 302/120बी भा०द०वि० 27 आर्म्स एक्ट 2 शहर थाना काण्ड स0 321/22 दिनांक 18.9.2022 धारा-341/323/195/506/120बी भा०८०वि०
राजा चंद्रवंशी का आपराधिक इतिहास
1 चैनपुर थाना काण्ड सं0-230/25 दिनांक 27.11.2025 धारा-137 (2)/96/3 (5) बी०एन०एस०
2 चैनपुर थाना काण्ड सं0-66/24 दिनाक 26.03.2024 धारा 188 भा०द० वि० ।
3 चैनपुर थाना काण्ड सं0-234/25 दिनांक 03.12.2025 धारा-17(b)/20(b)/21(b)/29 NDPS Act
4 चैनपुर थाना काण्ड सं0-222/24 दिनांक 01.11.2024 धारा-25 (1-B)/26 आर्म्स एक्ट
5 चैनपुर थाना काण्ड सं0-221/24 दिनांक 01.11.2024 धारा-109/118 (2)/308 (4) बी०एन०एस०
6 चैनपुर थाना काण्ड सं0-182/21 दिनांक 13.09.2021 धारा-392 भा०द०वि०
7 चैनपुर थाना काण्ड सं0-61/22 दिनांक 03.07.2022 धारा-392)/34 भा०द०वि०



