विश्रामपुर : कुएं से मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के हरेपा गांव निवासी सुनील साव के पुत्र प्रवेश कुमार उम्र 22 का शव पुलिस ने पास के गांव के एक कुआं से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रवेश साव के पिता बनारस में मजदूरी का काम करते हैं। घर में केवल मां और बेटा साथ में रहते थे।

सोमवार की देर रात प्रवेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करने लगे।इसी बीच देर रात प्रवेश कुमार का शव बगल के गांव के एक कुआं में मिला। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी विश्रामपुर थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



