बीएलओ-पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, एक भी मतदातान छूटे: डीडीसी


लातेहार:दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में लातेहार, चंदवा एवं मनिका प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त लातेहार सैय्यद रियाज अहमद,आइटीडीए निर्देशक प्रवीण कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मेरी मड़की,अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड विपिन दुबे के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड के द्वारा SIR से जुड़े विभिन्न बिन्दुओ नोशनल हाउस नंबर, ASDD, मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया,एवं बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त, लातेहार ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक से वार्ता की एवं उनके कार्यों की सराहना करते हुए मिलकर सही कार्य करने तथा SIR के अंतर्गत नियमानुसार कार्य करने का निदेश देते हुए सभी की हौसला अफजाई की।उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा सभी बीएलओ को बताया गया की एक भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे यह हम सभी की जवाबदेही है।मौके पर मनोज कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार, चंदन प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चंदवा, संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका, अतहर रजा,मनोज कुमार,चन्दन कुमार पांडेय जिला निर्वाचन कार्यालय, लातेहार के साथ हीं हेल्प डेस्क मैनेजर सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!