
लातेहार में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार और नई कमिटी पर मंथन
लातेहार:युवा कांग्रेस लातेहार की जिला कार्यकारिणी बैठक लातेहार स्थित परिषदन भवन में संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे।वहीं प्रदेश महासचिव एवं लातेहार जिला प्रभारी मुन्ना खान भी विशेष रूप से मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की, जबकि संचालन लातेहार विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने किया।इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि “संगठन को जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मुझे युवा कांग्रेस ने ही विधायक बनाया है, इसलिए मेरा कर्तव्य है कि लातेहार में युवा कांग्रेस को अव्वल स्थान पर रखा जाए, ताकि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सके।”
बतौर अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि एक महीने के भीतर नई कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा और ऊर्जावान नए युवाओं को संगठन में मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा की भावना से राजनीति करनी चाहिए।जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि संगठन का विस्तार कर लातेहार जिले को पूरे प्रदेश में नंबर एक बनाना है तथा पंचायत स्तर तक कमिटी का गठन किया जाएगा।मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर आवश्यकता पड़ने पर जन आंदोलन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने महंगाई और भोजपुरी भाषा के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुरेंद्र उरांव, संतोष रजक, विजेंद्र उरांव, सकलदीप उरांव, अफरोज आलम, आलेनबी, कुलदीप यादव, राजीव यादव, परितोष सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





