
हुसैनाबाद : गजना महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम, गीत-नृत्य पर झूम उठा पूरा पंडाल
Palamu : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में पोल्डीह गांव के निकट स्थित गजना माता धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार क सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक दर्शक झूमते रहे। गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में डूब गया।कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से हुई, जिसने माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इसके बाद स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
मंच पर नंदनी कुमारी, सौरव सम्राट, हैप्पी कुमारी, रवि कुमार, सविता देवी, सुजीत कुमार, निरंजन विद्यार्थी, सूरज कुमार, प्रवीण सिंह, आकाश तिवारी, अंतरा घोष, भूमि राजस्व कुमारी, आसी कुमारी, सौम्या श्री, अनामिका घोष, रिया सिंह, सनोज सागर, हर्ष देव और सृष्टि लक्ष्मी सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी।खासकर अनामिका घोष, रिया सिंह और सौम्या श्री के नृत्य कार्यक्रमों पर दर्शक झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
आगत अतिथियों ने किया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन गजना धाम के महंत अवध बिहारी दास, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, डॉ. आयुषी सिंह तोमर, समाजसेवी पूर्व मुखिया लाल गोविंद सिंह, उप प्रमुख लव कुमार सिंह, कला संस्कृति विभाग के जिला पदाधिकारी पप्पू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, कांग्रेस नेता श्याम बिहारी सिंह, भृगुनाथ सिंह, पूर्व मुखिया अभय कुमार उर्फ टूना सिंह और मुखिया जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील बोस, धनंजय कुमार सिंह, चुनू सिंह, राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महोत्सव के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।



