डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से सोने के चैन की लूट, पकड़ा गया आरोपी

Palamu : डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम एक महिला के गले से एक व्यक्ति सोने का चैन छीनकर भागने का प्रयास कर रहा था।तभी वहां पर मौजूद अन्य यात्रियों के द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया और इसकी जानकारी जीआरपी थाना की पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना की पुलिस स्टेशन पहुंचकर व्यक्ति को पड़कर जीआरपी थाना ले गई है।जहां पुलिस उस व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है।

मौके पर उपस्थित जीआरपी थाना की पुलिस ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा रखने और चोर उचेकों से सावधान रहने का आग्रह किया है। मालूम हो कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली मुंबई जैसे अन्य स्थानों से ट्रेन पहुंचती है।

ट्रेन से उतरकर यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाते हैं।इसी बीच नशा करने वाले व्यक्ति और लुटेरे हमेशा ताक में रहते हैं कि यात्रियों को किस तरह लूटा जाए और मौका मिलते ही लुटेरे उस यात्री को लूट लेते हैं जिसकी भनक भी पुलिस को नहीं मिलती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!