1.30 करोड़ के नशे का सामान जब्त, चतरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Chatara : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 01 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य का अफीम, डोडा, गांजा और पोस्ता दाना बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक, नगद राशि और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव निवासी तीन सगे भाईयों मनोज गंझू, बब्लू गंझू और कमलेश गंझू के घरों के अलावा सिलदाग गांव निवासी बिपिन कुमार यादव के अस्थायी ठिकाने तथा सौरू नावाडीह गांव निवासी राकेश गंझू के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है।

एसपी ने बताया कि सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी समेत सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने छापामारी की। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए विभिन्न ठिकानों से 16 किलो 950 ग्राम गीला अफीम, 296 किलो 950 ग्राम डोडा, 50 ग्राम गांजा और 76 किलो 700 ग्राम पोस्ता दाना बरामद किया है। इसके अलावा 03 लाख 11 हजार 600 रुपये नकद, एक स्प्लेंडर प्लस बाइक एवं आरोपितों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी जब्त किए गए हैं। हालांकि सभी तस्कर भागने में सफल रहे। एसपी ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!