
अम्बेडकर जयंती की पूर्व स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की गई विशेष साफ-सफाई
Latehar: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (एस.सी.) मोर्चा द्वारा लातेहार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की और आसपास के परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाया। अभियान का उद्देश्य बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में आनंद सिंह, अजय तिवारी, प्रमोद प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, पप्पू सिंह एवं दीपक पासवान शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






