बनवारी साहू महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

लातेहार:बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकार के प्रति जागरूक करते हैं।इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. नवल किशोर प्रसाद, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. रविंद्र कुमार, प्रो. कृष्ण मोहन लाल राणा, प्रो. बैद्यनाथ महतो, प्रो. हरी प्रसाद सिंह, प्रो. संतोष पासवान, प्रधान सहायक रेणु कुमारी, अनुपम कुमार मिश्रा, विकास कुमार, धीरज प्रसाद सहित महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!