
चैनपुर में फायरिंग, अपराधियों ने बच्चे को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में एक बच्चे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा घायल बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं अस्पताल में अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है।




