MDA–IDA 2026 अभियान पर जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Latehar: लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA–IDA) 2026 अभियान के सफलता हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया रोधी दवा वितरण अभियान के तहत किए जा रहें कार्यों एवं प्रगति की विस्तार से की समीक्षा की गई।बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें शत-प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है।बैठक में निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा हर हाल में खिलाई जाए।उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, पंचायती राज प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने पर जोर दिया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका निर्धारित खुराक में दवा का सेवन करना है।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पिरामल टीम के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!