
रामगढ़ फायरिंग और लूटकांड में शामिल 2 आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने भेजा जेल
Palamu : रामगढ़ प्रखंड स्थित ग्राम हुटार में गत 13 अप्रैल को सीएसीपी संचालक शमा प्रवीण एवं उसके पति इसराफिल से साथ अज्ञात अपराधीयों द्वारा फायरिंग करते हुए तीन लाख रुपये कैश, लैपटॉप एवं अन्य समान लुट लिया गया था। इस आरोप में रामगढ़ थाना काण्ड संख्या 10/2026 दिनांक 13.04.2026 धारा 309 (6)/311 BNS & 27 Arms Act अंकित किया गया।

गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सा० हुटार में कोयल नदी पर बने पुल के समीप कुछ अपराधी तत्व के व्यक्ति इक्टठा होकर किसी बडे घटना को अंजाम देने वाले है। प्राप्त आसूचना पर त्वरीत छापामारी दल का गठन कर छापामारी दल के साथ ग्राम हुटार के कोयल नदी पर बने पुल के पास पहुँचा तो देखा कि तीन व्यक्ति पुल के समीप जमा हुए है परंतु जैसे ही वे लोग पुलिस बल को देखे तो देखते ही तीन व्यक्ति भागने लगे, जिसमें से दो व्यक्ति को सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया एवं एक व्यक्ति मोटर साईकिल लेकर भागने में सफल रहा। पकड़ाये व्यक्तियों से पुछने पर बताये कि दिनांक-13.04.2026 को ग्राम हुटार में ही जो CSP संचालक एक महिला को गोली मारकर उससे लूटे तीन लाख रुपया एवं अन्य सामान का बटवारा करने के लिए यहाँ उपस्थित हुए थे। पकडाये दोनों अभियुक्तों में से एक के पास से एक देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस एवं घटना में इस्तेमाल किया हुआ मोबाईल फोन एवं एक के पास से दस हजार एक सौ रुपया एवं घटना में इस्तेमाल किया हुया मोबाईल फोन बरामद किया गया और आगे बताया कि वे शेष बचे रुपया एवं अन्य सामान लेकर वे तीसरा अभियुक्त लेकर भाग गया। ईस आशय की जानकारी पलामु पुलिस ने दी।
इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 दिनांक 15.04.2026 धारा 25 (1-B) a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर नाम/पता ज्ञात कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं लूटे गये शेष समानों की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तारी
- मुस्लिम अंसारी उम्र 23 वर्ष, पिता मुमताज अंसारी उर्फ भुखन मियाँ, ग्राम हुटार, थाना रामगढ़, जिला पलामू
- आकाश कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता राजदेव राम, ग्राम बारालोटा, थाना मेदिनीनगर (शहर), जिला पलामू
अपराधिक इतिहास
आकाश कुमार शहर थाना कांड संख्या-289/24 दिनांक-14.08.2024 धारा-303(2) BNS
बरामदगी
- एक देसी कट्टा
- एक जिन्दा गोली
- दो मोबाईल फोन
- दस हजार एक सौ रुपया नकद
छापामारी दल
रामगढ़ थाना पुलिस, पलामू ।




