पत्थर से कूच कर युवक की हत्या

Ranchi : अड़की थाना के बीरबांकी-घाघरा रोड पर रविवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की गई है।

मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव के लोग टहलने निकले थे, तभी सड़क किनारे नदी से कुछ दूरी पर युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चमरा मुंडा शनिवार को अपनी बाइक से बीरबांकी साप्ताहिक हाट गया था। वहां कुछ लोगों ने उसे अत्यधिक नशे की हालत में गिरा हुआ देखा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या बाद में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!