चैनपुर कुआं से मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने हत्या की आशंका जताया

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो नुनियाही टोला गांव के एक कुंए से रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे एक युवती का शव चैनपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया गया है।युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी तस्लीम अंसारी की पुत्री महजबिना खातून उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में मृतिका के पिता तस्लीम अंसारी ने बताया कि 16 अप्रैल को महजबिना खातून अपने घर से शाहपुर मजार के लिए निकली थी।जिसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसे सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर उसकी तलाश किया।परंतु उसका पता नहीं चला तो परिजन थक हार कर महजबिना खातून के लापता होने से संबंधित मामला चैनपुर थाना में दर्ज करा दिया।इसी बीच 19 अप्रैल को परिजनों को सूचना मिला की महजबिना खातून का शव चांदो नुनियाही टोला गांव के एक कुआं में देखा गया है।

इसके बाद मृतक के परिजनों ने इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतिका के पिता तस्लीम अंसारी का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है और हत्यारो द्वारा साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया है।वही इस घटना के बाद से चैनपुर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!