सड़क दुर्घटना में महिला घायल, हालत गंभीर

Palamu : मनिका थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लातेहार जिले के छिपादोहर गांव निवासी कमलेश भुइयां की पत्नी रेशमी देवी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे रेशमी देवी अपने देवर सुकुल भुइया के साथ बाइक पर बैठकर रिश्तेदार के घर मनिका जा रही थी।इसी बीच रास्ते में मनिका थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा गांव के समीप बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसके सिर में गहरी चोट लगी है। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में घायल महिला रेशमी देवी का इलाज करवा रहे है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!