
मेदिनीनगर कचहरी शाखा का एटीएम हो रहा है हाथी का दाँत साबित
Upendra kumar papu @ Bureau Chief
Palamu : कचहरी शाखा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पांच एटीएम हैं। ये सभी एटीएम हाथी का दाँत साबित हो रहा है। सभी एटीएम 10 बजे दिन तक अस्थायी रूप से काम नही कर रहा है का, बोर्ड लगाकर बंद कर दिया गया हैं।एटीएम से पैसे के जमा निकासी नही होने से ग्राहक सोमवार को परेशान दिखे। दो एटीएम 10 बजे से काम भी करना शुरू किया तो एटीएम धारकों की भारी भीड़ जमा निकासी को लेकर लगा रहा। सुबह सुबह भी सैकड़ो ग्राहक एटीएम पर आकर निराश लौट गए।

बिदित हो कि शादी विवाह के लगन व बीमारी के कारण पैसे का निकासी को लेकर एटीएम पर ग्राहकों का आना जाना लगा रहता हैं।।परंतु जब यहां एटीएम अस्थाई रूप से काम नहीं कर रहा है, का बोर्ड देख ग्राहक वापस लौट जाते हैं।इस संबंध में सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा कोई सही जानकारी नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते ग्राहकों में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
कचहरी में जिले के कई प्रखंड के लोगों का आना-जाना होता है। वही शादी विवाह के लगन भी चल रहा है। बीमारी के इलाज के लिए भी लोगों को पैसा निकालने की आवश्यकता होती हैं। पर पैसा नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
ग्राहकों ने बैंक महाप्रबंधक से एटीएम में पर्याप्त राशि रखने व सभी एटीएम को चालू रखने की मांग शादी विवाह के लगन को देखते हुए व ग्राहकों की सुविधा के हित में रखते हुए करने की मांग की है। ताकि लोग पैसे का लेनदेन कर सकें। लोगों कहना है कि एटीएम का उद्देश्य ही त्वरित जमा निकासी करना है। परंतु यहां का एटीएम खानापूर्ति बनकर रह गया है व हाथी का दाँत साबित हो रहा है।




