
लातेहार परिसदन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिले पंकज तिवारी
लातेहार: पलामू से राँची जाने के क्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लातेहार परिसदन में कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान श्री तिवारी ने जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा और उन्हें विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।वित्त मंत्री श्री किशोर ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।





