ट्रैक्टर के धक्के से 22 वर्षीय युवक घायल

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के होटाई गांव निवासी बोध साव के पुत्र विकास कुमार उम्र 22 वर्ष मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विकास कुमार सोमवार की रात शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर डंडार गांव गया था।मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल से घर लौटने के क्रम में सुरजवन गांव के पास ट्रैक्टर ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल से गिरकर विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल विकास कुमार को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद विकास खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल विकास कुमार का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!