
दीवाल गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव निवासी सुरेश यादव उम्र 40 वर्ष मंगलवार की सुबह दीवाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह सुरेश यादव अपने मिट्टी के दीवाल को तोड़ रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का दिवाला उनके ऊपर गिर गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।उनके सिर में गहरी चोट लगी है।

इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल सुरेश यादव को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।




