झारखंड में 30 अप्रैल तक आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के समय हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय दबाव प्रणाली के प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

खुले मैदान, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों और खुले स्थानों पर खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है, खासकर वज्रपात के समय। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो धनबाद जिले के मैथन में सबसे अधिक 4.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।मौसम विभाग ने 5 मई तक राज्यभर में गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस अवधि के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जिससे लोगों को लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!