
चैनपुर के बेड़मा बभंडी में हुआ दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन
कार्यक्रम से क्षेत्र में भााईचारा व सौहार्द बढ़ता है : समाजसेवी टाईगर कुमार
Palamu : चैनपुर प्रखंड के ग्राम बेड़मा बभंडी स्थित हजरत मकदुम सैयद अब्दुल लतीफ शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन किया गया। उर्स का उदघाटन समाजसेवी टाईगर कुमार ,पूर्व मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह किन्नर, जिला परिषद फजायल अहमद, सदर थाना के एएसआई समाल अहमद, फतेह अहमद, सदर एकराम अंसारी, सदर मो शौकत अंसारी, सेक्रेट्री अलामुद्दीन, सेक्रेट्री शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उदघाटन के पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी टाईगर कुमार को उर्स कमिटी द्वारा गमछा व पगड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर अबुल अंसारी, कलाम अंसारी, सैयद अंसारी, विनोद चौधरी, अयूब अंसारी, ग्यासुदीन अंसारी, मजलुम अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
जेनरल अध्यक्ष टाईगर कुमार ने भाी उर्स कमिटी को तलवार, गमछा प्रदान कर स्वागत किया। मौके पर टाईगर कुमार ने कहा कि बाबा के दरगाह से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। यहां लोगों के हर मन्नत व मुराद पूरी होती है। मौके पर कव्वाल शरीफ परवाज व कव्वाला शिवा परवीन ने एक से बढ़कर एक कव्वाली गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबुर किया। मौके पर मजार पर मुख्य अतिथि से काफी संख्या में लोगों ने चादरपोशी कर क्षेत्र के अमन चैन,शांति व भााईचारा का पैगाम पेश किया। वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम बेड़मा बभांडी में उर्स कमिटी द्वारा हमेशा सम्मान व प्यार दिया जाता है जो काबिले तारिफ है। कहा कि ऐसे कार्यक्रम से क्षेत्र में आपसी सौहार्द व भााईचारा बढ़ता है।




