एससी-एसटी थाना पहुंचे घायल युवक, जातिसूचक गाली, मारपीट व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

Palamu : जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पलामु जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोईया गांव निवासी विकास कुमार और प्रकाश कुमार ने इस संबंध में एससी/एसटी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित विकास कुमार और प्रकाश ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को ग्राम बकोईया में एक बारात के दौरान सड़क पर खड़ी डीजे गाड़ी को साइड करने को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने डीजे संचालक से गाड़ी हटाने का आग्रह किया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने अभद्र व्यवहार किया और बात बढ़ गई।

हालांकि उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया और वे अपने घर लौट गए। पीड़ित के अनुसार, उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे उनकी बहन पूजा कुमारी अपने पति के साथ घर आ रही थी। इस दौरान भी डीजे की गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। गाड़ी हटाने को कहने पर आरोप है कि वहां मौजूद अमन कुमार सिंह, नीतीश कुमार और विशाल विश्वकर्मा ने उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया, चाभी फेंकी और हाथ पकड़कर धक्का-मुक्की की।

इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया।विकास कुमार का आरोप है कि अगले दिन 29 अप्रैल की सुबह आरोपी पक्ष 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ उनके मामा के घर पहुंचा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले को सुलझाने के लिए पंचायत स्तर पर समझौते का प्रयास किया गया, जिसमें दोनों पक्ष मौजूद थे।लेकिन पंचायती के दौरान ही विवाद फिर भड़क गया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का गाली देते हुए लाठी-डंडा और लोहे के रॉड (फाइटर) से उन पर और उनके भाई पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल हुए।इस मामले में अमन कुमार सिंह, नीतीश कुमार, विशाल विश्वकर्मा, धीरज मित्र सहित अन्य अज्ञात 10-15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

फिलहाल एससी/एसटी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!