
युवक के प्राइवेट पार्ट्स में घुसाया कोल्ड ड्रिंक्स का बोतल, भर्ती
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के लामी पतरा गांव निवासी युगल भुइयां को अज्ञात लोगों ने बेहोश करके उसके प्राइवेट पार्ट्स में कोल्ड ड्रिंक का बोतल डाल दिया। जिसके वजह से युगल भुइयां गंभीर रूप से घायल है।

इसके बाद परिजनों के द्वारा युगल भुइयां को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।अस्पताल में उसका एक्सरे कराया गया जिसमें पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट्स में 200ml कोल्ड ड्रिंक का बोतल है।एक्सरे होने के बाद बाद मेदनीराय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा युगल भुइयां के प्राइवेट पार्ट्स में घुसे बोतल को निकालने की प्रक्रिया जारी है।




