सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लातेहार:उपायुक्त लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, उमेश मंडल, अंचलाधिकारी मनिका अमन कुमार एवं लिम्का गिनीज़ बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड पर्वता रोही जितेंद्र प्रताप “लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी” टीम के द्वारा आज सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मनिका में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक बताया गया।ज़िला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल के बारे में बताया गया और बच्चों से सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सावल किया जिसका जवाब विद्यार्थियों ने दिया।जितेंद्र के द्वारा बहुत विस्तार से सड़क सुरक्षा के बारे में बताया कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है अगर आपलोग अपने और अपने परिवार को सड़क सुरक्षा का नियम को पालन नहीं करते तो इस देश का भविष्य कैसा होगा।
उन्होंने अपील किया कि आपलोग अपने परिवार के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे।विद्यालय के करीब 350 विद्यार्थियों और 15 शिक्षक -शिक्षिका शामिल हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!