टीओपी 3 प्रभारी प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, हटाए गए ब्लैक फिल्म

टीओपी 3 प्रभारी प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, हटाए गए ब्लैक फिल्म

Palamu : पलामू जिले के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीओपी 3 थाना प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने सभी दोपहिया चार पहिया वाहनों को रोक कर उनकी गहनता पूर्वक तलाशी ली।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में लगे कई वाहनों के ब्लैक फिल्म को उतारा गया। मौके पर उपस्थित टीओपी 3 थाना प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म न लगाने की हिदायत दी। मंटू सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए निरंतर जारी रहेगी।उन्होंने बताया की अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!