
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएमएम नेता सन्नी शुक्ला के ट्वीट पर लिया तुरंत संज्ञान, डीसी को दिया आदेश
Palamu : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो नेता सन्नी शुक्ला के ट्वीट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पलामू उपायुक्त को रजवाडीह पंचायत अंतर्गत बड़कागांव में अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को भी संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं से भी इस प्रकार की शिकायत सुनने को न मिले।

ज्ञात हो कि रजवाडीह पंचायत के बड़कागांव में पिछले 20 से 22 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे लगभग 150 परिवार भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। झामुमो नेता सन्नी शुक्ला द्वारा इस मुद्दे को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गांव में जल्द बिजली बहाल होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आम जनता की समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई कर संवेदनशी



