शाहपुर पुल पर एक्सीडेंट, स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल, पुलिस ने जप्त किया दोनों का वाहन

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शाहपुर पुल पर स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव निवासी विजय सिंह (उम्र 30 वर्ष) और प्रदीप सिंह (उम्र 25 वर्ष) के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर चैनपुर अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे। उधर से शनिवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे।इसी बीच शाहपुर पुल पर उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूटी से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!