एसडीओ अजय कुमार रजक के नेतृत्व में कृषि दुकानों की जांच, अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Latehar :उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा विभिन्न कृषि दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।जांच अभियान के दौरान खाद, बीज एवं कृषि से संबंधित अन्य सामग्री की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, स्टॉक पंजी, लाइसेंस तथा गुणवत्ता मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के क्रम में किसानों से भी जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें किसी प्रकार की अनियमितता अथवा अधिक मूल्य वसूली की शिकायत प्रशासन को देने की अपील की गई।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद एवं बीज की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखा जाएगा ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर कृषि सामग्री उपलब्ध हो सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!