
पड़वा : चोरों ने बुजुर्ग दंपति को बंदी बनाकर घर में की लाखो रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू स्थित पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में बीती रात चोरों ने बुजुर्ग दंपति बीरबल मेहता और उनकी पत्नी को बंदी बनाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने बीरबल मेहता के घर से लाखों रुपए के जेवर और नगद रुपए की चोरी कर फरार हो गए।

इस संबंध में मुक्तभोगी बीरबल मेहता के पुत्र श्याम किशोर मेहता ने बताया कि घर पर कोई नहीं था।सिर्फ मां और पिताजी घर पर थे।इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे और माता-पिता को बंदी बना लिया। उन्हें घर के एक कमरे में बंद कर दिया और चोरों ने आशानी से घर में रखे लाखो रुपए के जेवर और नगद रुपए की चोरी कर फरार हो गए।
इस घटना के बाद भुक्तभोगी बीरबल मेहता के पुत्र शयाम किशोर मेहता ने चोरी की घटना से संबंधित मामला दर्ज करा दिया है।वही थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस चोरी की घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




