
Gadhwa : एक साथ 3 शव पहुँचते ही सिरपलिया गाव में पसरा मातम
Palamu : बंशीधर नगर अनुमंडल में स्थित खरौंधी थाना क्षेत्र के सिरपलिया गाव में उस समय मातम पसर गया, जब सड़क दुर्घटना में मृत तीन युवकों का शव एक साथ गाव पहुँचा। शव गाव पहुँचते ही पूरे इलाके में चीख पुकार मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण एवं जन प्रतिनिधि मृतकों के घर पहुँच गए। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गाव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो उठा।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्ट मार्टम के बाद तीनों शव गाव पहुँचाए गए। शव पहुँचते ही परिजनों की आँखों से आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्रामीण
ही इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध नजर आए। बाद में परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में गाव स्थित मसान घाट पर तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी गाव पहुँचे और मृतकों के परिजनों व
शोकसंतप्त ग्रामीणों को ढाँढस बंधाया।
मौके पर पहुँचे श्री बंशीधर नगर उंटारी के एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन युवकों की दुर्घटना में मौत बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में अनुमंडल प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर वीडियो रविंद्र कुमार, सीओ गौतम कुमार लकड़ा, जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, सी आई अंकित कुमार सिंह, शशि पासवान, विनोद यादव, सुधर्शन उराम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।




