तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Latehar :महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत अंतर्गत ग्राम केनाटोली में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान केनाटोली निवासी 35 वर्षीय कुंदन तिग्गा, पिता मिलकुस तिग्गा के रूप में हुई है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।परिजनों, विशेषकर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि मृतक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन तिग्गा स्कूटी से महुआडांड़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंदन सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की तैयारी में जुट गई।पुलिस मामले की जांच कर फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!