बिजली की चपेट में आने से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

Latehar : महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र के अम्बाटोली गांव में बिजली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान फिलीसीता बेगं, पति इग्नासियुस कुजूर, निवासी ग्राम अम्बाटोली के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला घर के बाहर कपड़ा सुखाने का काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गई,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। इधर, बिजली विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।विभाग की ओर से बताया गया कि आवेदन एवं आवश्यक रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!