मेदिनीनगर टाउन डीएसपी बने राजेश यादव, झारखंड में हुआ 201 डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग

Report : Amitesh Ranjan Upadhyay

Palamu : झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बड़ी संख्या में अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।विभागीय स्तर पर अधिकारियों को जल्द नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। पलामू जिला के मेदिनीनगर शहर डीएसपी के पद पर राजेश यादव की पोस्टिंग की गई है। बता दे की राजेश यादव यहीं पर ट्रेनी डीएसपी के पद पर कार्यरत थे।

कौन हैं डीएसपी राजेश यादव ?

राजेश यादव झारखंड लोक सेवा आयोग की सातवीं बैच में 67वीं रैंक प्राप्त कर झारखंड पुलिस सेवा में डीएसपी बने। वे अपनी कार्यशैली और उत्कृष्ट पुलिसिंग के कारण लोगों के बीच एक अलग पहचान बना चुके हैं।एक साधारण परिवार से निकलकर पुलिस सेवा तक का उनके संघर्ष की एक अलग कहानी है। राजेश यादव के पिता ठकुरी प्रसाद यादव शुरू से ही शिक्षा के प्रति बेहद समर्पित रहे। वे हाईस्कूल में निजी शिक्षक थे। परिवार में शिक्षा का सकारात्मक माहौल और पिता की प्रेरणा ने उन्हें सिविल सेवा की ओर आगे बढ़ने की ताकत दी।

बचपन से ही मेधावी रहे हैं राजेश यादव

राजेश यादव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय, जिला गिरिडीह से प्राप्त की है।आइएससी की पढ़ाई नवोदय विद्यालय बेंगलुरु से पूरी की। इसके बाद कर्नाटक से बीटेक करने के बाद वर्ष 2018 से मुंबई में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहे। हालांकि उनका सपना शुरू से पुलिस सेवा में जाने का था और पहले ही प्रयास में उन्होंने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

डीएसपी राजेश यादव का मुख्य उद्देश्य है आम लोगों को न्याय दिलाना

राजेश यादव ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उनका उद्देश्य आम लोगों को न्याय दिलाना, पीड़ितों की सहायता करना और पुलिस विभाग में बेहतर कार्य कर उच्च पदों तक पहुंचना है। ट्रेनी डीएसपी के रूप में सामाजिक पुलिसिंग, जनसंपर्क और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर वे लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। नगर निगम व विधानसभा चुनाव के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मान भी मिला है।

मेदिनीनगर सदर अनुमंडल में है कार्य करने का है लंबा अनुभव

डीएसपी राजेश यादव को मेदिनीनगर सदर अनुमंडल में कार्य करने का लंबा अनुभव है। चुकी यहीं से उन्होंने बतौर डीएसपी का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। अपने प्रशिक्षण कल में ही उन्होंने कई कार्य किए हैं। अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में भी उनके द्वारा यहां पर कई कार्य किए गए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई केस का सफलतापूर्वक उद्वेदन भी किया है। अब यहीं पर वे पूर्णकालिक डीएसपी भी बन गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!