
पुत्र ने कुदाल से की पिता की हत्या, आरोपी तीन घंटे में गिरफ्तार
Latehar : मनिका थाना क्षेत्र के नायकाबांध गांव में एक पुत्र द्वारा अपने ही पिता की कुदाल से बेरहमी से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, लातेहार भेज दिया गया।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।




