Jharkhand : ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे 4 युवक अरेस्ट

Ranchi : jharkhand के साहिबगंज पुलिस ने रांगा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. इसमें बिहार के तीन तस्कर भी शामिल हैं.

गुरुवार को बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांगा थाना क्षेत्र के विजयपुर मयूरझूठी रोड किनारे सुनसान जगह पर एक मारुति कार से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ कहलगांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी संजय कुमार वर्मा, बरहरवा थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा निवासी लाल मोहन साह तथा कहलगांव थाना क्षेत्र के कहलगांव निवासी राजेश पासवान एवं संजीत कुमार को गिरफ्तार किया.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मारुति वैगन-आर, 5 मोबाइल फोन, वजन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, ब्राउन शुगर सेवन करने वाले भूरे रंग के 50 पीस पेपर कटिंग, एक लाइटर, ब्राउन शुगर निकालने वाला चम्मच और 7200 रुपये नकद बरामद किया गया है. मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत रांगा थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एसआई गौरव भगत, एसआई महेश कुमार, एएसआई कामेश्वर मरांडी व धाम प्रकाश मिश्रा शामिल थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!