
हैदरनगर में मिला पशुओं की कटी मुंडी, एसडीपीओ ने कहा : पशु चिकित्सक की जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
हुसैनाबाद : पलामू जिले के हैदरनगर थाना अंतर्गत चौकड़ी-भीखा बिगहा मार्ग पर बोरे में भरकर तीन पशुओं की कटी मुंडी पाए जाने पर सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस प्रशासन के दल ने घटनास्थल का निरीक्षण के बाद संज्ञान में लिया है।
एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने इस मामले में कहा कि वेटनरी डॉक्टर को बुलाया गया है। जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जानकारी के अनुसार
चौकड़ी और भीखा बिगहा गांव के बीच मार्ग में सड़क किनारे खेत में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक बोरे में पशुओं की तीन कटी हुई मुंडी फेंकी देखी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की पूरी जांच कर दोषियों की पहचान की जायेगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म बना है।



