पारा शिक्षक की हत्या में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छत्तरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द निवासी पारा शिक्षक उदय सिंह हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक पारा शिक्षक सुरेंद्र यादव आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों शिक्षकों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छतरपुर अनुमंडल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!